रिपोर्ट रवि कुमार गुप्ता
गढवा/केतार : जिले के केतार थाना इलाके में रहने वाले युवक ने जंगल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है की पत्नी से मायके छठ करने जाने को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद भी उसकी पत्नी नही मान रही थी।हालांकि यह पुष्टि नहीं हुई है पुलिस आगे अग्रिम कार्रवाई करने हेतु जॉच कर रही है।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमवाडिह निवासी 24 वर्षीय अर्जुन कुमार साह मेहनत-मजदूरी घर पर ही रहकर काम करता था। उसका पत्नी के मायके जाने की बात को लेकर विवाद होता रहता था। बीते दिन सुबह के समय भी उसकी पत्नी ने मायके छठ पर्व करने जाने की बात कही, जिस पर पति अर्जुन ने अपने सभी परिजनों के साथ छठ करने को कहकर मायके जाने मना किया, इसे लेकर एक बार फिर उनके बीच विवाद हो गया था।
पति द्वारा मना करने के बाद भी उसकी पत्नी लगातार जिद कर रही थी,इसके बाद गुस्से में शराब के नशे में धुत होकर मृतक पति भी घर से निकल कर जंगल की तरफ चला गया था। दोपहर पुलिस को शव लटकने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l इधर परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था I.