झारखंड में 29 नवंबर के बाद हो सकती है बारिश, बढ़ेगी भीषण ठंड

Jharkhand may receive rain after November 29, severe cold will increase

झारखंड में 29 नवंबर के बाद बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार,  बंगाल की खाड़ी और उसके पास अंडमान सागर के दक्षिणी भाग में गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. 24 नवंबर से यह निम्न दबाव चक्रवातीय तूफान का रूप ले सकता है. वहीं 25 नवंबर तक तमिलनाड़ु के कन्याकुमारी के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन निम्न दबाव क्षेत्र में बदलेगा. इस दो सिस्टम के बनने से 29 नवंबर से झारखंड में बादल छाएंगे. इसके बाद बारिश होने की संभावना है.

2-3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

वहीं मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों तक यानी 24 और 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों तक 26, 27 और 28 नवंबर तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ने की संभावना है.

लेकिन अब फिर से तेज सर्दी दस्तक देने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने से ठंडी हवाएं सीधे झारखंड की ओर बढ़ रही हैं, जिसका असर अगले कुछ दिनों में साफ दिखाई देगा. आज मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. सुबह हल्का कोहरा, दोपहर में हल्की धूप और शाम में गुलाबी ठंड का एहसास बना रहेगा.

मौसम विभाग ने लोगो को दी सलाह

बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी है. सुबह-शाम घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग अनिवार्य बताया गया है. उधर, राज्य के प्रमुख शहरों का AQI अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है. जमशेदपुर का AQI 254, रांची का 222, धनबाद का 206 और पलामू का 190 रिकॉर्ड किया गया है.

Related Articles

close