धनबाद। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के कारण पिछले सप्ताह गायब हुई ठंड अब लौट आई है। पारा में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। सोमवार की शाम मौसम सर्द रहा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से गिर कर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। इस सप्ताह दो डिग्री और गिरावट का अनुमान है।अधिकतम तापमान के भी दो डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है।

मौसम केंद्र रांची से जारी सूचना में बताया गया है कि राज्य में किसी खास सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना नहीं है। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन रूप में सक्रिय है।

उस ओर से आने वाली सर्द हवा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 21 से 24 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाने के बाद मौसम शुष्क रहेगा।

25-26 को फिर से आंशिक बादल छा सकते हैं। हालांकि, इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं बढ़ती ठंड को देखते हुए कई स्कूलों ने अपने समय में भी परिवर्तन कर दिया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...