नीतीश सरकार में 5 उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना, जानिए कौन हो सकते हैं दावेदार और क्या है समीकरण?

There is a possibility of 5 Deputy Chief Ministers in Nitish government, know who can be the contenders and what is the equation?

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बिहार की नई नीतीश सरकार में कम से कम 4-5 उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तो पहले से उपमुख्यमंत्री हैं और इस चुनाव में भी दोनों ही नेताओं ने बड़ी जीत हासिल की है. इनके अलावा चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी भी मंत्रिपद में अहम हिस्सेदारी के अलावा उपमुख्यमंत्री का पद मांग सकते हैं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के भी इस बार विधायकों की संख्या बढ़ी है तो वे भी ज्यादा मंत्रिपद पाने के लिए दबाव बनाएंगे. राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग की सहायता से बिहार में जनमत को चुरा लिया है.

राजेश ठाकुर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नीतीश सरकार पहली ही कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं को 2 लाख रुपये देने की घोषणा करेगी.

नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दिया
राजेश ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है जो सामान्य संवैधानिक प्रक्रिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में जनमत को लूटने का काम किया गया है. बीजेपी के विधायकों की संख्या बढ़ी है और जो लोग विधायक चुने जाते हैं तो उनकी इच्छा होती है कि मंत्री बनें. बीजेपी के ज्यादा विधायक हैं तो वे ज्यादा मंत्रिपद की मांग करेंगे.

गौरतलब है कि विपक्षी पार्टियां 14 नवंबर के नतीजों को पचा नहीं पा रही है. उनका कहना है कि एसआईआर के जरिये मतदाताओं का नाम सूची से हटाने के अलावा बीजेपी ने चुनाव आयोग की सहायता से ईवीएम को हैक किया. आरजेडी ने बिहार में सासाराम सहित कई अन्य जिलों में स्ट्रॉंगरूम में छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया है.

बिहार में एनडीए गठबंधन को 202 सीटों पर जीत मिली
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 243 में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की है. महागठबंधन के खाते में केवल 35 सीटें आई. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 6 सीटें मिली हैं. 92 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी है वहीं जेडीयू ने भी पिछला प्रदर्शन सुधारते हुए 80 से ज्यादा सीटें हासिल की.

2020 में केवल 1 सीट जीतने वाली लोजपा को 19 सीटों पर जीत मिली है. पिछले चुनाव में 75 सीटों पर जीत हासिल करने वाली आरजेडी इस बार महज 25 सीटों पर सिमट गई.

Related Articles

close