गांवों से मुंह मोड़ रही दुनिया…. केवल बची 19% आबादी…शहरों में 81 फीसदी बढ़ी जनसंख्या…UN की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट ‘World Urbanization Prospects 2025’ में खुलासा किया है कि दुनिया अब तेजी से शहरों की ओर खिसक रही है। वैश्विक स्तर पर शहरीकरण इतनी रफ्तार से बढ़ा है कि कुल आबादी का 81 प्रतिशत अब शहरों में रह रहा है, जबकि केवल 19 प्रतिशत लोग गांवों में बचे हैं

तेजी से बढ़ रहा शहरीकरण
रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 में शहरी आबादी केवल 55 प्रतिशत थी, यानी सिर्फ सात साल में यह आंकड़ा 81 प्रतिशत तक पहुँच गया। कुल शहरी आबादी में से 45 प्रतिशत बड़े शहरों में, जबकि 36 प्रतिशत कस्बों में रहते हैं।

शहरों की ओर पलायन के कारण
रिपोर्ट बताती है कि लोगों का शहरों की ओर पलायन दो बड़े कारणों से हो रहा है:

  1. शिक्षा और रोजगार की तलाश: बेहतर स्कूल, कॉलेज, नौकरियां और सुविधाएं शहरों में उपलब्ध हैं।

  2. गांवों का बदलना: कई गांव समय के साथ शहरों में बदल गए हैं, जिससे शहरीकरण की रफ्तार और तेज हो गई।

विश्व के घनी आबादी वाले शहर

  • भारत: मुंबई (दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला शहर), सूरत, अहमदाबाद, बेंगलुरु

  • पाकिस्तान: कराची

  • कॉन्गो: कसाई, किनशासा

  • सॉमालिया: मोगादिशु

  • हॉन्ग कॉन्ग: तमार


UN की रिपोर्ट दर्शाती है कि विश्व की आबादी अब गांवों से शहरों की ओर पूरी तरह खिसक चुकी है, और अनुमान है कि साल 2025 तक शहरी आबादी 83 प्रतिशत तक पहुँच जाएगी। यह बदलाव वैश्विक विकास, रोजगार और जीवनशैली के पैटर्न में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है।

Related Articles

close