महिला अध्यक्ष को मार दी गोली: घर के सामने ही सीने और हाथ में लगी बुलेट, मचा हड़कंप, पुलिस कर ही है पड़ताल

Leader Soni Devi Golikand : महिला नेता को सरेआम गोली मार दी गयी। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप है, वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक महिला नेत्री का नाम सोनी देवी है। महिला विंग की अध्यक्ष सोनी देवी को सीने और हाथ में गोली लगी है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम अलग-अलग एंगल से जांच चल रही है।

घटना बिहार के पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा इलाके की बतायी जा ही है। जहां रविवार देर रात अपराधियों ने महिला सोनी देवी (40) को गोली मार दी गयी। बताया जा रहा है कि सोनी देवी महिला JDU नेत्री हैं और वार्ड नंबर 22 की महिला विंग की JDU अध्यक्ष हैं।

डाक्टरों के मुताबिक एक गोली हाथ में लगी है वहीं एक गोली अभी भी सीने में फंसी हुई है। आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने PMCH में एडमिट करवाया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने 2 राउंड फायरिंग की है। एक गोली महिला के हाथ में लगी है। आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। देर रात पुलिस ने परिजनों के आरोप के आधार पर दानापुर में भी छापेमारी की है। एक शख्स पर पहले के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया गया है। इसकी छानबीन की जा रही है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में भी जुटी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि शराब माफियाओं द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

Related Articles