पत्नी पूरी आस्था से कर रही थी तीज की तैयारी, लेकिन शराबी पति ने पीट -पीटकर कर ले ली जान …

बिहार: आज महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए निर्जला व्रत तीज कर रही हैं। लेकिन बिहार में एक शराबी को पत्नी का व्रत रास नहीं आया और उसने आधी रात को शराब के नशे में ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।इतना ही नहीं वारदात के बाद पत्नी के गले में फंदा डालकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। दिल को झकझोर देने वाली ये वारदात गोपालगंज जिला के फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी के मांझा चर्तुभुज गांव की है।

मृतक महिला का नाम संजू देवी है जो छोटन राम की 25 वर्षीय पत्नी थी। वारदात के बाद ग्रामीणों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है वहीं आरोपी पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की है। पुलिस को उसने बताया कि शराब के नशे में घर आया तो पत्नी सो रही थी जिसके बाद मारपीट कियी और घर से निकल गया, वापस लौटा तो पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। मृतका दो बच्चों की मां है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों की मानें तो मृतका संजू देवी शराबी पति से तंग आकर देवी-देवताओं की पूजा पाठ करती थी। पति की लंबी आयु के लिए हर व्रत करती थी जो एक स्त्री करती है। लेकिन यही व्रत शराबी पति को रास नहीं आया और उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मायके वालों को सूचना देकर बुलाया जा रहा है, जिसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close