बेटे की शादी में पत्नी दो भाईयों से संग कर रही थी डांस… पति ने दोनों भाईयों को कुल्हाड़ी से काट डाला… शादी के घर में मची चीख पुकार, रिश्तेदार जान बचाकर भागे

कबीरधाम। भाईयों के साथ नाच रही पत्नी को देख बौखलाये पति ने अपने दोनों सगे भाईयों को कुल्हाड़ी से काट डाला। दिल दहला देने वाली ये घटना छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के तरेगांव थाने का है। सरफिरे पति ने ना सिर्फ अपने दोनों भाई को मौत के घाट उतार दिया, बल्कि पत्नी, जीता और बड़े भाई को भी घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, तिनहा बैगा(46) के बेटे की शादी रविवार को हुई थी। सोमवार को घर पर पार्टी थी। लोग खुशी में डांस कर रहे थे। उसी दौरान तिनहा बैगा की पत्नी और 2 छोटे देवर जगत बैगा और टिकटु बैगा भी डांस कर रहे थे।
दोनों युवक अपनी भाभी के साथ नाच ही रहे थे, कि तिनहा बैगा नाराज हो गया। अचानक से तिनहा बैगा ने कुल्हाड़ी उठाई और अपने ही दोनों सगे भाइयों पर एक के बाद एक कई वार किए। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जमीन पर खून ही खून बह रहा था। शादी के मंडप के नीचे लाशें बिछ गईं। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं तिनहा की पत्नी, जीजा सुखराम बैगा, बड़े भाई मोहतु बैगा ने इनका बीच बचाव किया, लेकिन आरोपी ने किसी की नहीं सुनी और इन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद तुरंत ही पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर आरोपी को घर से ही गिरफ्तार किया गया है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और दोनों भाइयों के बीच अवैध संबंध है। ये लोग साथ में नाच भी रहे थे। ये देखकर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने इन्हें मार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।