छपरा। दो बच्चों की मम्मी को प्रेमी के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पहले तो प्रेमी को जमकर धुना और फिर महिला के साथ उसकी शादी करा दी। मामला बिहार के छपरा का है। इधर शादी से पहले जमकर बवाल हआ। प्रेमी को पीटते देख शादीशुदा प्रेमिका भीड़ से ही उलझ गयी। विवाद बढ़ता देख गांव वालों ने काली मंदिर में दोनों की शादी करवा दी।

महिला का नाम सोनम है। सोनम का कहना है कि प्रेमिका सोनम ने कहा कि उसका पति नशे का आदि है। हमेशा नशा करता है। हमारा 2 महीने से अफेयर चल रहा था। उसने कहा कि अब वो अपने प्रेमी से साथ ही रहेगी। वहीं, प्रेमी उपेंद्र ने कहा कि रविवार की रात प्रेमिका ने फोन करके बुलाया था। जिसके बाद गांव वालों ने पकड़कर शादी करवा दी। पति के साथ मारपीट की घटना के बाद वह मायके आई थी।

परिजनों के मुताबिक 6 साल पहले उसकी शादी मढ़ौरा थाना इलाके के धेनुकी गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। जबकि प्रेमी उपेंद्र राम (30) मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रहीमपुर का रहने वाला है। जो कुंवारा है। इन दिनों महिला अपने मायके लतरहिया गांव आई हुई थी। जहां उससे मिलने युवक पहुंचा था। 2 महीने से दोनों का अफेयर चल रहा था।सोनम के पति मजदूरी करते हैं। प्रेमी भी उसके साथ ठेकेदारी में काम करता था। यही कारण था कि प्रेमी का सोनम के घर आना-जाना लगा रहता था।

इस दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई और पिछले दो महीने से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। अब शादी भी हो चुकी है। सोनम 7 दिन पहले ही अपने मायके लतरहिया गांव पहुंची थी। रविवार की रात प्रेमी उससे मिलने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हालांकि शादी के बाद सोनम का कहना है कि वो खुश है और अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...