ब्वायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड को बंद कमरे में ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर करा दी दोनों की शादी, रांग नंबर से हुई थी दोनों की दोस्ती

जमुई। ब्वायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड को ग्रामीणों ने बंद कमरे में पकड़ लिया। हो-हंगामे के बाद दोनों की शादी करा दी। मामला जमुई के मामला बरहट थाना क्षेत्र के जवातारी गांव का है। दोनों के बीच 4 साल से अफेयर था। पटना के पंडारख के रहने वाले प्रेमी रामसेवक कुमार माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता है। उसका जमुई की आरती से प्रेम संबंध था। आरती से मिलने रामसेवक जमुई आया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया और हम दोनों की शादी करा दी। इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दे दी है।

जानकारी के मुताबिक राम सेवक अपनी प्रेमिका आरती से मिलने उसके घर पहुंचा था। गांव के कुछ महिलाएं लड़के को घर के अंदर जाते देख लिया। इसके बाद गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद महिला और पुरुष मौके पर जुटे और कमरे में बाहर से ताला लगा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेमी प्रेमिका अंदर कमरे से चिखते रहे, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद दोनों ने कहा कि वो दोनों शादी करना चाहते हैं। तब जाकर ग्रामीणों ने दरवाया खोला और फिर ग्रामीणों ने लड़की के माता-पिता को खबर दी। माता-पिता के सामने ही दोनों ने शादी करने की हामी भरी, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपनी मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी। आरती ने बताया कि दोनों रॉन्ग नंबर के जरिए संपर्क में आए। फिर दोस्ती हुई और लगातार बातचीत होने लगी।

जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। शादी कराने के बाद इसकी सूचना लड़के के परिजनों को भी दी गयी। शादी के बाद दोनों को परिवारवालों ने विदा कर दिया। लड़का-लड़की दोनों ने शादी पर खुशी जतायी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close