बिग ब्रेकिंग: स्कूल का समय बदला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिये अब कितने बजे से कितने बजे तक लगेगी कक्षाएं

Big Breaking: School timings changed, state government issued order, know from what time to what time the classes will be held now

School Time Change: भीषण गरमी देखते हुए स्कूल का समय बदल दिया गया है। अब सभी स्कूलों का मार्निंग में संचालन होगा। इसे लेकर राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विद्यालयों के लिए सुबह के वक्त स्कूल का समय 6.30 बजे निर्धारित किया है।

यहां देखें आदेश 👇 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7 अप्रैल से बदलेगा समय

7 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) की ओर से जारी आदेश में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया है। गर्मियों के बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय सुबह शिफ्ट किया गया है, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके और पढ़ाई भी सुचारू रूप से जारी रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नये समय पर स्कूल का होगा संचालन

यह आदेश राज्य के सभी प्रमंडलीय, जिला और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भेजा गया है। साथ ही स्कूलों में मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा एवं योजना निर्माण को अनिवार्य किया गया है। यह पहल बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने के प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है।

नए टाइम टेबल के अनुसार, कक्षाएं तय समयानुसार शुरू होंगी और निर्धारित विषयों की पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को दिए गए गृह कार्य (Homework Review) और आगामी दिनों की कार्य योजना पर भी जोर दिया जाएगा। अंतिम अवधि में MDM (मिड डे मील) के प्रबंधन व शिक्षण समीक्षा का भी निर्देश दिया गया है।

समय-सारणी इस प्रकार होगी:

• सुबह 6:30 बजे – विद्यालय शुरू
• 6:30 AM – 7:00 AM – प्रार्थना व अन्य गतिविधियाँ
• 7:00 AM – 7:40 AM – पहली घंटी
• 7:40 AM – 8:20 AM – दूसरी घंटी
• 8:20 AM – 9:00 AM – तीसरी घंटी
• 9:00 AM – 9:40 AM – मध्यांतर / MDM
• 9:40 AM – 10:20 AM – चौथी घंटी
• 10:20 AM – 11:00 AM – पाँचवीं घंटी
• 11:00 AM – 11:40 AM – छठी घंटी
• 11:40 AM – 12:20 PM – सातवीं घंटी (इसके बाद छात्रों की छुट्टी)
• 12:20 PM – 12:30 PM – शिक्षकों की बैठक व गृह कार्य समीक्षा
यह आदेश राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों पर लागू होगा। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी विद्यालय निर्धारित समय-सारणी का कड़ाई से पालन करें।

Related Articles

close