झारखंड : रोंगटे खड़े कर देगी बचाव की कहानी…उसरी जलप्रपात का हाहाकार…मौत के मुंह से जिंदा लौटे 4 युवक
The story of the rescue will send shivers down your spine... The fury of the Usri Falls... Four young men return alive from the jaws of death.

जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल उसरी जलप्रपात में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बाहर से घूमने आए चार युवक अचानक पानी के तेज बहाव में फंस गए. जानकारी के अनुसार, युवक सेल्फी लेने के दौरान पानी के बीच चले गए थे, तभी अचानक जलधारा का वेग बढ़ गया और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.
स्थानीय ग्रामीण तुरंत हरकत में आए और रस्सी के सहारे युवकों को बचाने का प्रयास शुरू किया.इसी बीच मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. ग्रामीणों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टली और पर्यटकों ने राहत की सांस ली.









