सड़क पर टूटा इश्क़ का तूफान! पत्नी ने पति को रंगे हाथों पकड़ा…फिर प्रेमिका के साथ जो हुआ… VIDEO देख कांप उठे लोग…

आगरा में एक घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पति मौके से फरार—मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार शाम ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने राह चलते लोगों को भी हैरान कर दिया। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सड़क पर जो हुआ, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।

पहले बहस, फिर सड़क पर मारपीट

जानकारी के मुताबिक, पति का काफी समय से एक दूसरी युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। जब पत्नी को इसकी भनक लगी, तो वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। वहां उसने पति को युवती के साथ घूमते हुए देख लिया।
इसके बाद पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हिंसक झगड़े में बदल गया।

गुस्से में पत्नी ने खोया आपा

आरोप है कि पत्नी ने गुस्से में युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसे बरसाने लगी। सड़क पर मची अफरातफरी के बीच पति मौका देखकर वहां से फरार हो गया, जबकि दोनों महिलाओं के बीच मारपीट जारी रही।

VIDEO हुआ वायरल, भीड़ बनी तमाशबीन

सड़क पर हो रही इस मारपीट को देखकर आसपास के लोग जमा हो गए। कई राहगीरों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग दोनों महिलाओं को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन करीब एक घंटे तक विवाद थमता नजर नहीं आया

पुलिस पहुंची, दोनों महिलाएं थाने लाई गईं

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को थाने ले गई। पीड़ित पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति का लंबे समय से अफेयर चल रहा था। जब उसने विरोध किया तो पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था।

बच्चों को छोड़ मायके जाना पड़ा

पत्नी का आरोप है कि करीब चार महीने पहले पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया, जिसके बाद वह अपने पांच और छह साल के दो बच्चों के साथ मायके चली गई। महिला ने यह भी कहा कि उसने पहले थाने में शिकायत दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रेमिका ने भी दर्ज कराई शिकायत

वहीं, मारपीट में घायल हुई युवती ने पत्नी और उसके साथ मौजूद महिलाओं के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आगरा पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, युवती की शिकायत पर शांति, पूजा, आरती और पिंकी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

close