सिपाही की नई नवेली दुल्हन से फोन पर बात करता था जवान, इसलिए सिपाही सर्वजीत ने सोनू को गोलियों से भून डाला, पुलिस बैरक की गोलीकांड में बड़ा खुलासा

Police Firing : सिपाहियों के बीच आपसी फायरिंग में बड़ा खुलासा हुआ है। गोलीबारी में मारा गया सिपाही सोनू दरअसल सिपाही सर्वजीत की पत्नी में फोन पर बात किया करता था, इसी खुन्नस में सोनू को सर्वजीत ने इंसास राइफल से भून डाला। बेतिया में शनिवार को ये घटना हुई थी।

बेतिया पुलिस लाइन में सिपाही सर्वजीत ने सोनू को इंसास राइफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने खुलासा किया है कि सर्विस रायफल इंसास से सर्वजीत ने 11 गोलियां सोनू को मारी थी। पुलिस ने आरोपी सर्वजीत को जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि 2017 से सर्वजीत और सोनू दोस्त थे। दोनों की साथ में ड्यूटी थी। इस बीच सोनू फोन पर सर्वजीत की पत्नी से बात करने लगा। कई बार सर्वजीत ने सोनू को मना भी किया, लेकिन वो नहीं माना। इसे लेकर कई बार दोनों में लड़ाई भी हुई थी। पिछले साल सितंबर में भी दोनों में विवाद हुआ था।

इस बीच शनिवार को दोनों ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान सोनू के मोबाइल पर सर्वजीत की पत्नी का कॉल आ गया। पत्नी का कॉल दूसरे के मोबाइल पर देख सर्वजीत बौखला गया और फिर सर्विस रायफल से सर्वजीत ने सोनू पर गोलियां दागनी शुरू कर दी।

सोनू को सामने से 11 गोलियां मारी गयी। मृतक सोनू मोतिहारी का रहने वाला था। सर्वजीत और सोनू दोनों की पहली पोस्टिंग मोतिहारी में हुई थी। 2024 में सर्वजीत की शादी कैमूर में हुई थी। सर्वजीत की पत्नी शादी के बाद अक्सर बेतिया आती थी, तो सोनू भी उससे मिलता था।

सितंबर महीने में सर्वजीत ने अपनी पत्नी के साथ सोनू को देख लिया। जिसके बाद दोनों में खूब विवाद हुआ। सर्वजीत ने चेतावनी दी थी कि वो उसकी पत्नी से दूर रहे। लेकिन सोनू नहीं माना। दोनों में लड़ाई के बाद से बात बंद था। हालांकि सोनू के परिजन सर्वजीत के आरोपों से इनकार कर रहे हैं। सोनू भी शादी शुदा है। सोनू की पत्नी वन विभाग में पदस्थ हैं। उसके दो बच्चे भी है।

….और कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हो गयी छुट्टी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में नहीं जुटी भीड़, पार्टी से जिलाध्यक्ष को किया बाहर

Related Articles