25 मार्च तक आसमान रहेगा साफ, 26 से बदलेगा मौसम:मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट एक बार फिर आंधी, पानी का बढ़ा खतरा….

राँची। राजधानी रांची में आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 मार्च को आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। वही 26, 27 और 28 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। कल भी मौसम साफ रहा लेकिन शाम होते- होते फिर बादल घिर आये, राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश भी हुई।

कई जिलों के तापमान में आयी गिरावट
अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदला और 15 मार्च के बाद से ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गयी। कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट आयी और मौसम एक बार फिर ठंडा होने लगा। जिन्हें लगा था कि सर्दियां खत्म हो गयी और स्वेटर रख दिए थे, एक बार फिर इस मौसम ने स्वेटर निकाल कर पहनने पर मजबूर कर दिया था लेकिन अब मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

26 से फिर बदलेगा मौसम अपना मिजाज
एक बार फिर 26, 27 और 28 मार्च को राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसे देखते हुए 0 येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी साथ ही बारिश की भी संभावना है।

मौसम ने बदला मिजाज तो हुआ नुकसान
अचानक बदले मौसम के मिजाज ने ना सिर्फ फसलों का नुकसान किया बल्कि राजधानी रांची में भी तबाही मचा दी। बीच सड़क पर कई पेड़ गिर गये जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। 15 मार्च की शाम को तेज आंधी और बारिश की वजह से बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए थे। कई इलाकों में बिजली लंबे समय तक गायब रही। इस दौरान मेघ गर्जन औऱ वज्रपता की वजह से राज्य में लगभग छह लोगों की मौत हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close