पत्नियों की अदला-बदली का हैरान कर देने वाला कांड…दोस्ती की हद पार कर दी ….इस शहर ऐसा खेल देखकर पुलिस तक रह गई दंग….
दोस्ती की हद या पागलपन? बाराबंकी में दो दोस्तों ने कर डाला ‘पत्नियों का एक्सचेंज’, मामला पहुंचा थाने तक

पत्नियों की अदला-बदली का हैरान कर देने वाला कांड…दोस्ती की हद पार कर दी ….इस शहर ऐसा खेल देखकर पुलिस तक रह गई दंग….
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां दो दोस्तों ने ऐसा काम किया कि गांव और पुलिस दोनों सकते में हैं। मामला दो दोस्तों के बीच पत्नियों की अदला-बदली (Wife Swap Case) से जुड़ा है — जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।
जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने अपनी पत्नी को अपने दोस्त के पास जबरन छोड़ दिया और बदले में दोस्त की पत्नी को अपने साथ ले आया। अब इस अजीबोगरीब एक्सचेंज के बाद दोनों पक्षों में विवाद गहराने लगा है और पुलिस को दखल देना पड़ा है।
पत्नी बोली – “पति ने कहा अब तू मेरे दोस्त की पत्नी बनकर रहो”
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले बादल (बदला हुआ नाम) नाम के युवक से हुई थी। शादी के शुरुआती दिन ठीक रहे, लेकिन कुछ महीनों बाद पति का व्यवहार बदल गया।
उसने बताया कि पति अक्सर मारपीट करता था और फिर उसे मायके छोड़ गया। कुछ महीनों पहले बादल ने उसे वापस बुलाया, लेकिन फिर ऐसा झटका दिया जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी।
पीड़िता ने बताया कि पति ने उस पर दबाव बनाया कि वह उसके दोस्त की पत्नी बनकर रहे। जब उसने विरोध किया, तो बादल ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।
चार महीने से दोस्त की पत्नी के साथ रह रहा है बादल
उधर, बादल का दोस्त भी अब पुलिस के पास पहुंचा है। उसने बताया कि वह नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है, इसी दौरान उसका दोस्त बादल उसकी पत्नी के करीब आ गया।
युवक ने पुलिस को बताया कि बादल उसकी पत्नी को पिछले चार महीने से अपने साथ रखे हुए है, और अब अपनी ही पत्नी को उसके पास जबरन छोड़ आया है।
पुलिस भी हैरान, 151 के तहत की गई कार्रवाई
थाना अध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया कि मामला बेहद गंभीर और विचित्र है। एक पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।
फिलहाल जांच जारी है। बताया जा रहा है कि बादल और उसके दोस्त की पत्नी दोनों अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं, जबकि बादल की असली पत्नी और उसका दोस्त इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय लोग बोले – “ऐसा केस पहली बार देखा!”
गांव के लोगों का कहना है कि यह मामला किसी फिल्मी कहानी जैसा लग रहा है। दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ है और पुलिस अब मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।









