सनसनीखेज घटना: रात को छत पर सोने गया युवक, सुबह परिजनों ने जाकर देखा तो उड़ गए होश, कंबल से ढका शव…और….

पश्चिम चंपारण, बिहार:
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। युवक शुक्रवार रात घर की छत पर सोने गया था, लेकिन अगली सुबह उसका शव संदिग्ध हालत में मिला। शव कंबल से ढका हुआ था और उसके गले पर रस्सी के गहरे निशान, घुटनों और पेट पर गंभीर चोट के चिह्न पाए गए हैं। पुलिस को हत्या की आशंका है और मामले की जांच जारी है।

सनसनीखेज घटना:शादी में शामिल होने आया था घर

घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के शेख मझरिया वार्ड संख्या 4 की है। मृतक की पहचान चंदन कुमार (पुत्र असर्फी साह) के रूप में हुई है, जो दिल्ली में रहकर ऑटो रिक्शा चलाता था। वह 16 मई को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। नवंबर में उसकी खुद की शादी भी तय थी।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात चंदन ने खाना खाकर अपने चाचा शंभू साह के नए मकान की छत पर सोने की बात कही और वहां चला गया। रात करीब 11 बजे गांव के ही अजय (पुत्र अनवत साह) चंदन को खोजते हुए आया और उसका मोबाइल नंबर लेकर चला गया।

सनसनीखेज घटना:सुबह मिला शव, छत पर कंबल से ढका था शरीर

अगली सुबह जब परिजनों ने चंदन को कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर जब वे छत पर पहुंचे तो चंदन का शव वहां पड़ा मिला, ऊपर से एक कंबल ढका हुआ था। पास जाने पर देखा गया कि उसकी गर्दन पर रस्सी के निशान थे और पेट व घुटनों पर भी गंभीर चोटों के चिह्न थे।

सनसनीखेज घटना:पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही मझौलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हत्या की आशंका गहराती जा रही है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं, गांव में इस घटना के बाद भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles