4 फीट नीचे दफन था राज़… इस जंगल में मिला इंसानी कंकाल, 100 शवों की दफनाने की कहानी क्या सच है?

4 फीट नीचे दफन था राज़… इस जंगल में मिला इंसानी कंकाल, 100 शवों की दफनाने की कहानी क्या सच है?

धर्मस्थल :कर्नाटक के धर्मस्थल इलाके में चल रही सामूहिक दफन की सनसनीखेज जांच में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। SIT की टीम को खुदाई के तीसरे दिन जंगल में 4 फीट नीचे दबा हुआ इंसानी कंकाल मिला है। यह वही इलाका है जहां 1995 से 2014 तक 100 शवों को जबरन दफनाने का आरोप लगाया गया था।

 कहां और कैसे मिला कंकाल?

  • कंकाल नेत्रावती नदी के पास घने जंगल में खुदाई के दौरान मिला।

  • SIT द्वारा चिन्हित 13 में से छठी जगह की खुदाई करते वक्त यह अवशेष मिले।

  • करीब 15 हड्डियाँ बरामद हुई हैं, कुछ टूटी हुई हालत में थीं।

  • खोपड़ी नहीं मिली है, जिससे पहचान में अब भी कई पेंच फंसे हुए हैं।

मौके पर मौजूद फॉरेंसिक डॉक्टर के मुताबिक, ये हड्डियाँ संभवतः एक पुरुष की हैं, लेकिन इसकी पुष्टि पूरी फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगी।

 पहले भी मिले थे सबूत – पैन कार्ड और डेबिट कार्ड

  • खुदाई के दौरान SIT को पहले भी कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनमें पैन कार्ड और डेबिट कार्ड भी शामिल हैं।

  • खुदाई के समय पुत्तूर सबडिविजन की सहायक आयुक्त स्टेला वर्गीज भी मौके पर मौजूद थीं।

 कहां से उठा शक – 100 शवों का दावा किसने किया?

यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक पूर्व सफाईकर्मी ने चौंकाने वाला दावा किया कि उसे 1995 से 2014 के बीच करीब 100 शव दफनाने के लिए मजबूर किया गया था।
उसी व्यक्ति ने SIT को 13 लोकेशनों की जानकारी दी थी, जहां शव दफनाए जाने का शक है।

 अब आगे क्या?

SIT अब कंकाल की डीएनए टेस्टिंग और उम्र निर्धारण के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
अगर जांच में इन हड्डियों के पीछे संगठित अपराध या मानवाधिकार उल्लंघन के संकेत मिलते हैं, तो यह मामला देश के सबसे रहस्यमयी और गंभीर आपराधिक मामलों में से एक बन सकता है।

Related Articles