होटल जैसी नारियल चटनी का सीक्रेट आया सामने! बस ये 1 चीज़ मिलाएं और पाएं असली साउथ इंडियन स्वाद
The secret to hotel-style coconut chutney is revealed! Just add this one ingredient and get the authentic South Indian taste.

साउथ इंडियन खाने में नारियल चटनी का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं। इडली, डोसा, वड़ा या उपमा—हर व्यंजन के साथ यह चटनी स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। इसकी खुशबू, हल्का मीठा स्वाद और तड़के की महक इसे खास बनाती है।
सामग्री (4 लोगों के लिए)
चटनी के लिए:
ताजा कद्दूकस किया नारियल – 1 कप
भुनी हुई चना दाल – 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च – 1-2 (स्वादानुसार)
अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकता अनुसार
तड़के के लिए:
तेल – 1 छोटा चम्मच
राई (सरसों के दाने) – 1/2 छोटा चम्मच
उड़द दाल – 1/2 छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च – 1
करी पत्ता – 8-10 पत्ते
नारियल चटनी बनाने की विधि
मिक्सर जार में कद्दूकस किया नारियल, भुनी चना दाल, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालें।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चटनी पीसें। ध्यान रखें कि चटनी हल्की गाढ़ी और स्मूद हो, ज्यादा पतली न हो।
स्वाद चखें और जरूरत अनुसार नमक या हरी मिर्च एडजस्ट करें। चाहें तो हल्की खट्टास के लिए थोड़ा इमली का पानी मिला सकते हैं।
तड़का तैयार करना
छोटे पैन में तेल गरम करें। राई डालकर चटकने दें।
उड़द दाल डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें। तड़के की खुशबू आते ही गैस बंद कर दें।
चटनी पर तड़का डालें
तैयार तड़के को तुरंत पिसी नारियल चटनी पर डालें। हल्के से मिला लें ताकि तड़के का स्वाद पूरी चटनी में फैल जाए।









