पहली रुझान के आ गए नतीजे: देखिए कौन आगे कौन पीछे, किस विधानसभा का कितने बजे आएगा रिजल्ट

Jharkhand assembly: झारखंड की 81 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। गिनती शुरू होते ही 5 मिनट के भीतर पहले रुझान आए। भाजपा गठबंधन 6 सीटों पर आगे और झामुमो गठबंधन को 3 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है।

सबसे पहले मतगणना बैलेट पेपर की होती है एवं 8.30 बजे से evm के वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।डेव सभी पार्टी अपने अपने तरफ से कर रहे है। परंतु शुरुआती दौर में रुझान से रिजल्ट की ओर कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।

राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। सरकार बनाने के लिए यहां बहुमत का आंकड़ा 41 है।

2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं। वह अकेले लड़ी थी।

झारखंड में 8 एग्जिट पोल आए। इनमें से 4 में भाजपा गठबंधन, जबकि 2 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। बाकी 2 एग्जिट पोल्स ने हंग असेंबली के आसार जताए हैं।

यहां देखें समय

पहला राउंड 9:30 बजे होगा कंप्लीट

पहले राउंड की मतगणना का रिजल्ट 9.30 बजे आने की उम्मीद है। इसके बाद प्रत्येक राउंड के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।

 

3 बजे तक रिजल्ट

आयोग के मुताबिक तोरपा, लिट्टीपाड़ा, चंदनकियारी,

सरायकेला, ईचागढ़, खरसावां, खूंटी, महेशपुर विधानसभा का रिजल्ट ढाई से तीन बजे तक आने की संभावना है।

4 बजे के बाद

सिल्ली, गुमला, सिसई, पांकी, मांडर, लोहरदगा, बिशुनपुर, कोलेबिरा, छतरपुर, डालटनगंज, बिश्रामपुर, हुसैनाबाद, राजमहल, बोरियो, बरहेट, पाकुड़, शिकारीपाड़ा, जामा, जामताड़ा, सारठ, बरही, गोमिया, बेरमो, सिंदरी, निरसा, धनबाद, टूंडी।

देर शाम तक

दुमका, जरमुंडी, नाला, मधुपुर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, देवघर, महगामा, कोडरमा, बरकट्ट्ठा, मांडू, हजारीबाग, बड़कागांव, रामगढ़, सिमरिया, चतरा, धनवार, बगोदर, जमुआ, घाटशिला, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, पोटका, कांके, खिजरी, पू. जमशेदपुर, प. जमशेदपुर, चाईबासा, हटिया, सिमडेगा, लातेहार,

गढ़वा व भवनाथपुर।

Related Articles