झारखंड : रिम्स-2 निर्माण पर किसानों का आक्रोश…सड़क पर उतरकर जताया विरोध, खेती कर सरकार को दिया संदेश
Jharkhand: Farmers' anger over the construction of RIMS-2... took to the streets to protest, gave a message to the government by farming

राजधानी रांची में झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स का बोझ कम करने के लिए रिम्स-2 का निर्माण किया जाना है। लेकिन यह प्रोजेक्ट कांके प्रखंड के नगड़ी इलाके में बनने जा रहा है। इससे आदिवासी किसान नाराज है। वे इस जमीन के अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। जिस जमीन पर इसका निर्माण होना है, वह किसानों की कृषि योग्य भूमि है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस जमीन पर बिना जानकारी और मुआवजे के घेराबंदी की जा रही है। यह उनके जीविका और पहचान पर सीधा हमला है। इसको लेकर आज किसान विरोध प्रदेश करने निकले। किसान विरोध में कुदाल लेकर निकले और सड़क पर ही खेती कर अपनी नाराजगी जताई। इस बीच पुलिस भी मौके पर दल-बल के साथ पहुंची।
पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया लेकिन किसानों का कहना है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खेती ही उनका एकमात्र सहारा है। सरकार ने रिम्स 2 बनाने से पहले ग्रामीणों से संवाद नहीं किया और घेराबंदी करने लगे। किसानों का आरोप है कि उन्हें अपने ही खेतों में घुसने नहीं दिया जा रहा है।