झारखंड में मौसम अलर्ट: वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी
Weather alert in Jharkhand: Possibility of rain with thunderstorms, severe heat warning in southern districts

रांची : झारखंड में शनिवार शाम को गुमला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे इन इलाकों में मौसम सुहावना हो गया। जबकि राज्य के अन्य जिलों में तेज धूप और गर्मी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गर्जन की संभावना बनी हुई है, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
आज इन जिलों में बारिश और गर्जन की संभावना
मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, आज शाम के समय झारखंड के इन जिलों में हल्की बारिश और गर्जन की संभावना है:
रांची
खूंटी
लोहरदगा
साहिबगंज
गोड्डा
पाकुड़
दुमका
गिरिडीह
धनबाद
बोकारो
कोडरमा
पूर्वी सिंहभूम
पश्चिमी सिंहभूम
सरायकेला-खरसावां
गर्जन के समय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, विशेष रूप से खुले क्षेत्रों और पेड़ों के नीचे रुकने से बचें।
दक्षिणी झारखंड में तेज गर्मी
झारखंड के दक्षिणी जिलों – पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा – में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। आज दोपहर में तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। धूप तेज रहने की संभावना है और उमस भी अधिक महसूस की जाएगी।
तापमान का हाल : जिलेवार विवरण
जिले : अधिकतम तापमान (°C) : न्यूनतम तापमान (°C)
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : 37 : 26
कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : 38 : 27
बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : 38 : 26
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : 39 : 27
मौसम पूर्वानुमान
दिन में तेज धूप और उच्च तापमान का असर जारी रहेगा। शाम को कुछ जिलों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। वज्रपात से सतर्क रहने की आवश्यकता, खासकर गर्जन वाले क्षेत्रों में।