किसानों की मौज! कर्ज चुकाने का पुराना झंझट खत्म, अब साल में सिर्फ एक बार करना होगा ये काम
A Boon for Farmers! The Old Hassle of Loan Repayment Is Over—Now, This Task Needs to Be Done Just Once a Year.

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के तहत किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए नई योजना लागू करने जा रही है। राज्य में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों से खरीफ और रबी फसलों के लिए अल्पावधि ऋण लेने वाले किसानों को अब साल में दो बार नहीं, बल्कि एक बार ही ऋण चुकाना होगा।
सरकार की योजना है कि किसान मई या जून के आसपास, दोनों सीजन का ऋण एक साथ चुका सकेंगे। इस कदम से किसानों पर आर्थिक दबाव कम होगा और उन्हें डिफॉल्टर बनने से बचाया जा सकेगा।
पुरानी व्यवस्था और समस्या
पहले किसानों को अलग-अलग सीजन के लिए अलग समय पर ऋण चुकाना पड़ता था। खरीफ ऋण की अंतिम तिथि 28 मार्च और रबी ऋण जून में चुकाने का नियम था।
इस वजह से कई बार किसानों को फसल बिकने से पहले ही भुगतान करना पड़ता था, जिससे उनकी आर्थिक परेशानी बढ़ जाती थी।
सरकार का उद्देश्य
इस नई व्यवस्था का मकसद किसानों को वित्तीय राहत देना, उन्हें समय पर ऋण चुकाने की सुविधा प्रदान करना और फसल बिक्री के बाद उनकी आमदनी का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना है।









