2 बच्चों की मां ने छोड़ा पति… प्रेमी संग बसाई जिंदगी…लेकिन सरकारी नौकरी लगते ही सामने आया ऐसा खौफनाक सच कि रूह कांप उठेगी…

2 बच्चों की मां ने छोड़ा पति… प्रेमी संग बसाई जिंदगी…लेकिन सरकारी नौकरी लगते ही सामने आया ऐसा खौफनाक सच कि रूह कांप उठेगी…

कर्नाटक के दावणगेरे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू की। महिला ने अपने बच्चों को भी साथ लाकर पति से तलाक की अर्जी तक डाल दी। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जैसे ही प्रेमी को सरकारी नौकरी मिली, उसके तेवर ऐसे बदले कि महिला की पूरी दुनिया ही बिखर गई।

बुधवार को दावणगेरे के शामनूर रोड स्थित टैंक पार्क में दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। भीड़ के सामने प्रेमी ने महिला पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।

महिला का आरोप है कि युवक नवीन (हुबली निवासी) ने उसे न केवल धोखा दिया, बल्कि उसके गहने और पैसे भी हड़प लिए। वह नशे में धुत था और अब महिला पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

close