सास ने बहू को उठाकर पटका, दो ननद ने जबरन मुंह में डाल दिया जहर, पुलिस ने थाने में करायी थी शादी, चार माह बाद ही ससुराल वालों ने…

भोजपुर।बहू के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि जहर पिलाने की नियत से बहू को पहले सास ने जमीन पर पटका और फिर ननदों ने जबरन जहर पिला दिया। घटना के बाद पहुंची ने पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल महिला की शादी युवक के साथ पुलिस ने ही थाने में करायी थी। लेकिन, शादी के चार महीने बाद ही ससुरालवाले बहू की जान लेने पर उतारू हो गये। मामला भोजपुर का है, जहां मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस सारंगपुर गांव पहुंची और उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई। परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं दूसरी ओर महिला चुनमुना देवी ने अपने दूसरे पति कन्हैया चौधरी की मां, मौसी और दो बहनों पर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी कन्हैया चौधरी की 30 वर्षीय पत्नी चुनमुना देवी है। चुनमुना देवी की पहली शादी सारंगपुर गांव के राम अयोध्या चौधरी से हुई थी। लेकिन पति ने उसे छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली थी। बाद में चुनमुना देवी का कन्हैया चौधरी नाम के युवक से प्रेम संबंध हो गया। वह उसे हैदराबाद ले गया। लेकिन, कुछ माह बाद कन्हैया उसे छोड़कर भाग निकला। पीड़िता वापस सारंगपुर गांव लौटी और मुफस्सिल थाना में उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने थाना में ही उन दोनों का शादी करा दी।

शादी के बाद से ही ससुराल वाले चुनमुना देवी के पीछे पड़े थे। कई बार पंचायती भी हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा, जिसके बाद कन्हैया चौधरी की मां और परिवार के अन्य लोगों ने उसे मारने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Related Articles