मां ने की लव मैरिज तो गुस्साये बेटों ने सौतेले बाप को बीच सड़क पर गोलियों से भूना, साल भर पहले महिला ने की थी शादी, ई रिक्शा में की गोलीबारी

मेरठ। मां की लव मैरिज से नाराज बेटों ने सौतेले बाप को बीच बाजार में गोलियों से भून दिया। मामला मेरठ के पाली का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने लगी तो परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सभी ने सड़क पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मृतक का नाम अरविंद और रमेश हैं।

पुलिस के मुताबिक पाली का रहने वाला अरविंद उर्फ कालू (27) गांव के ही रहने वाले रमेश (35) के ई-रिक्शा से हस्तिनापुर जा रहा था। दोनों हस्तिनापुर के सैफपुर कर्मचंदपुर तिराहे के पास पहुंचे। तभी बाइक सवारों तीन बदमाशों ने दोनों पर गोलियां बरसा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जो जानकारी आयी है, उसके मुताबिक मामला प्रेम-प्रसंग का है। दरअसल आरोपी लड़कों की मां से मृतक ने एक साल पहले शादी की थी। इस बात से महिला के बेटे नाराज चल रहे थे। अपने से दोगुनी उम्र की महिला के साथ लव-मैरिज को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। जिसके बाद नाराज महिला के बेटों ने युवक पर गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी।

महिला का नाम गीता है। गीता की शादी 2002 में हुई थी, साल 2020 में पति की मौत हो गई। 2021 में पति की मौत के बाद गीता ने अरविंद से कोर्ट मैरिज कर ली। इस बात से महिला के जेठ और उसके लड़के नाराज थे। इसी को लेकर उन्होंने अरविंद पर हमला किया। मृतक के भाई से तहरीर ली जा रही है। महिला के जेठ और लड़कों पर हत्या का आरोप है। एक युवक ई-रिक्शा से जा रहा था। तभी उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। इसमें ई-रिक्शा चालक समेत दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने भागकर किसी तरह जान बचाई।

पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। पुलिस टीमों को अलग-अलग जगहों पर भेजकर आरोपियों की तलाश कर रही है। इधर टना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। इसके चलते डेड बॉडी काफी देर तक सड़क पर पड़ी रहीं। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को किसी तरह से समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस जल्द मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Related Articles