झारखंड के लोगों के लिए मौसम का सबसे खतरनाक अलर्ट…दिवाली और छठ पर मानसून का ऐसा हमला जो आपके घर को ठंड से जमा देगा
The most dangerous weather alert for the people of Jharkhand... A monsoon attack on Diwali and Chhath will freeze your house.

रांची: झारखंड में अब मानसून की रफ्तार थमती नजर आ रही है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का असर कम होने के बाद राज्य में बारिश में कमी आई है। बुधवार को खूंटी जिले में सबसे अधिक 8.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि डाल्टेनगंज में केवल 1.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन सुबह और दोपहर में हल्की गर्मी का अनुभव किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, रांची में अगले तीन दिन यानी 11 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 12 अक्टूबर से मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 अक्टूबर से झारखंड में मानसून की वापसी शुरू होगी, जो 15 से 16 अक्टूबर तक पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में कोई नया सिस्टम बनने की संभावना नहीं है।
मौसम का प्रभाव और तापमान:
रांची में अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम 20°C के आसपास रहेगा।
दीपावली और छठ पूजा के दौरान पूरे राज्य में साफ मौसम रहेगा।
दीपावली के बाद हल्की ठंडक महसूस होगी और नवंबर के पहले सप्ताह से सर्दी बढ़ने की संभावना है।
बारिश थमते ही राज्य के बाजारों में रौनक लौट आई है। दुर्गा पूजा के दौरान लगातार बारिश से प्रभावित दिनचर्या के बाद, अब लोग दीपावली की तैयारियों में जुट गए हैं। घरों और दुकानों की सफाई, रंग-रोगन और सजावट में तेजी आई है। पेंट और हार्डवेयर की दुकानों में भीड़ बढ़ी है और व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है, क्योंकि साफ मौसम दीपावली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जगा रहा है।