झारखंड : GST घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार..अमित गुप्ता की 15.41 करोड़ की संपत्तियां ED ने जब्त कीं
GST scam mastermind arrested; ED seizes Amit Gupta's assets worth Rs 15.41 crore

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 734 करोड़ रुपए के GST घोटाले के मुख्य आरोपी अमित गुप्ता की 15.41 करोड़ रुपए मूल्य की 10 संपत्तियां जब्त कर ली हैं। ये संपत्तियां पश्चिम बंगाल के कोलकाता और हावड़ा में स्थित हैं।
ईडी ने यह कार्रवाई जीएसटी खुफिया निदेशालय (DGGI) जमशेदपुर द्वारा दर्ज शिकायतों के आधार पर की। जांच में पता चला कि अमित गुप्ता ने झारखंड, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में 135 फर्जी कंपनियों का नेटवर्क बनाकर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट तैयार किया और 734 करोड़ रुपए से अधिक का GST घोटाला किया।
जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने लगभग 67 करोड़ रुपए का कमीशन अपने निजी लाभ के लिए वसूला और इस राशि से कई अचल संपत्तियां खरीदीं। अमित गुप्ता ने कुछ संपत्तियां अपने रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम ट्रांसफर कर दी थीं।
ईडी ने पहले ही शिव कुमार देवड़ा की 5.29 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। इस कार्रवाई से राज्य और केंद्र में चल रहे GST फर्जीवाड़े के मामलों में एक बड़ा संदेश गया है कि कानून के सामने कोई नहीं बच सकता।
ईडी ने 8 मई को शिव कुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा, अमित गुप्ता और अमित अग्रवाल को गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल जेल में हैं। यह मामला देश में GST प्रणाली में होने वाले फर्जीवाड़े पर सख्त कार्रवाई का उदाहरण बनकर उभरा है।