कांकेर(छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर में एक जवान ने अपने ही साथी जवान पर गोलियां बरसा दी । इस घटना में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक जवान बाल बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक उप चुनाव में स्ट्रॉग रूम में सुरक्षा को लेकर 11वीं बटालियन बीएसएफ की तैनात थी। वही ये घटना हुई है। मृत हेड कांस्टेबल का नाम सुरेंद्र भगत है। आरोपी जवान ने इंसास रायफल से फायरिंग की है।

फायरिंग करने वाले आरक्षक पुरषोत्तम सिंग ने फायरिंग के बाद खुद को रूम के अंदर बंद कर लिया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक जवान ने अपने ही दो साथियों पर मामूली विवाद के बाद फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे आरक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने के बाद जवान मौके से फरार हो गया और जाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि जवान रात से ही तनाव में था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...