बाघमारा -धनबाद शिक्षा समाधान ट्रस्ट की पहल जिले के सैंकड़ों महिलाओं के लिए वरदान बन रही है। पैडमैन बनकर महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य की सीख देने वाली संस्था ने मंगलवार को बाघमारा में सेनेटरी नैपकीन बांटने का अभियान चलाया। पैडमैन बनकर संस्था (शिक्षा समाधान ट्रस्ट) के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद साव ने महिलाओं के बीच में सेनेटरी पैड बांटा। इस दौरान संस्था के सदस्यों को जागरूक करते हुए कहा कि मासिक धर्म के दौरान सफाई नहीं रखने से कई गंभीर बीमारियां महिलाओं को घेर लेती है।

संस्था के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद साव ने बताया कि आज संस्था “शिक्षा समाधान ट्रस्ट” उन महिला मजदूर और रोजमर्रा का काम करने वाली महिलाओं के बीच पहुंची, जिन्हें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की जानकारी नहीं थी। संस्था के सदस्यों ने ना सिर्फ उन्हें सैनेटरी नैपकीन बांटा, बल्कि साफ-सफाई का गंभीरता से ख्याल रखने को कहा। दामोदर प्रसाद ने बताया कि आज भी देश में निचले तबके की महिलाओं को सैनेटरी नैपकीन के इस्तेमाल की जानकारी नहीं है। वो आज भी पुरानी चीजों का ही इस्तेमाल करती है, जिसकी वजह से कई महिलाएं गंभीर रूप से बीमारी का भी शिकार बन जाती है।

सेनेटरी पैड बाँटते संस्था के अध्यक्ष

लिहाजा, आज मुराईडीह डोजर सेक्शन लोकल सेल में दिहाड़ी मजदूर करने वाली महिलाओं और कोयला बेचकर जीवोपार्जन करने वाली महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। साथ ही बारिश में हो रहे महिलाओं से संबंधित बीमारियों के बारे में भी जानकारी दे कर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की महिला कार्यकारिणी ललिता प्रसाद, होलिका देवी, गुड़िया देवी, संस्था के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद साव, फील्ड कोऑर्डिनेटर राम भजन चौहान सदस्य हर्ष चौहान इत्यादि लोग मौजूद थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...