पति या हैवान? बीच सड़क पर पत्नी को अर्धनग्न कर घसीटा… फिर गैर मर्दों से कराया ऐसा काम कि रूह कांप उठेगी…

पति या हैवान? बीच सड़क पर पत्नी को अर्धनग्न कर घसीटा… फिर गैर मर्दों से कराया ऐसा काम कि रूह कांप उठेगी…
ओडिशा की धार्मिक नगरी पुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोपी कोई अनपढ़ नहीं, बल्कि लेक्चरर पति है, जबकि पीड़िता एक शिक्षिका पत्नी। लेकिन पढ़े-लिखे होने के बावजूद पति ने अपनी पत्नी के साथ जो किया, उसने पूरे इलाके को हिला दिया।
जानकारी के मुताबिक, पति को पत्नी पर गैर मर्दों से अवैध संबंध का शक था। गुस्से में उसने मंगलवार रात कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के घर धावा बोल दिया। घर में एक युवक मौजूद था, जिसपर पति और उसके साथियों ने हमला कर दिया।
इसके बाद जो हुआ, वह रूह कंपा देने वाला था—
पति और दोस्तों ने महिला और युवक के कपड़े फाड़कर उन्हें अर्धनग्न कर दिया।
पत्नी को सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा और अपमानित किया।
फिर पति ने अपनी पत्नी की मांग में गैर मर्द से जबरन सिंदूर भरवाया और पूरे मोहल्ले में घुमाया।
इस खौफनाक करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।









