17 राज्यों पर आफत का साया….50 किमी/घंटे की रफ्तार से आ रहा तूफान…अगले 5 दिन तक तबाही बरपाएगी बारिश….
देश के आधे हिस्से पर काले बादलों का कब्जा, आसमान से बरसने वाली आफत की आहट मिल चुकी है। मौसम विभाग की चेतावनी ने लोगों की नींद उड़ा दी है—कहाँ होगा तूफानी हमला और कौन-सा इलाका बचेगा, जानिए पूरा हाल…

भारत मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में 17 राज्यों पर मौसम की मार पड़ सकती है। कई जगहों पर जहां हल्की बारिश होगी, वहीं कुछ राज्यों में आंधी-तूफान और 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
पूर्वी और दक्षिण भारत सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकता है।
छत्तीसगढ़ में 26 से 29 सितंबर तक लगातार बारिश का सिलसिला चलेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश में 29-30 सितंबर को बारिश का दौर रहेगा। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश भी 28 से 30 सितंबर तक भीगने वाला है।
तटीय इलाकों में सबसे ज्यादा खतरा!
ओडिशा में 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के बीच बारिश का खलल पड़ सकता है। महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भी 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बारिश जारी रहेगी। 29 सितंबर को यहां बहुत भारी वर्षा का अनुमान है।
तेज हवाओं से बढ़ेगा डर
तटीय आंध्र प्रदेश में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल भी अगले कुछ दिनों तक बारिश से जूझेंगे।
पूर्वोत्तर भारत में भी आफत बरसेगी
असम और मेघालय में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लगातार बारिश होगी। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पानी बरसने वाला है। अरुणाचल प्रदेश में 1 अक्टूबर को झमाझम बारिश होगी। हालांकि, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश को फिलहाल राहत मिली है क्योंकि यहां मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।