स्कूल में हेडमास्टर ने चार छात्राओं के साथ किया गंदा काम, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा। गुरू शिष्य परंपरा को कलंकित करने का एक और मामला सामने आया है। हेडमास्टर पर स्कूली छात्रा से यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि हेडमास्टर ने एक-दो नहीं, चार-चार छात्राओं के साथ गलत काम किया था। मामला बिहार के छपरा स्थित भेल्डी थाना क्षेत्र का है। सरकारी प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर ने चार बच्चियों के साथ नाम सिर्फ गलत काम किया, बल्कि उन्हें कुसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। इस मामले की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई, तो ग्रामीणों ने हेडमास्टर की जमकर कूटाई कर दी। वहीं थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

आरोप है कि चौथी क्लास में पढ़ने वाली चार छात्राओं को एक कमरे में बंद कर दिया और सभी के कपड़े उतारकर उनके साथ गलत काम करने लगा, इसी बीच एक लड़की कमरा खोलकर बाहर भाग गयी और बाहर जाकर शोर मचाने लगी। बच्ची का शोर सुनकर जब ग्रामीण स्कूल पहुंचे तो लड़की ने पूरी बात बात गयी। ग्रामीण जब उस कमरे में पहुंचे, तो वहां सभी बच्चियां बिना कपड़े की थी। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्चियों को जल्दी से कपड़ा पहनाया और हेडमास्टर से पूछताछ शुरू की। हेडमास्टर ने ग्रामीणों को बरगलाना शुरू किया, तो नाराज ग्रामीणों ने हेडमास्टर को जमकर पीटा।

इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर को जेल भेज दिया है। इधर हेडमास्टर का कहना है कि उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है। वो ग्रामीणों की गलत बातों को नहीं मानते हैं तो उन्हें इस तरह से फंसा दिया गया।

Related Articles

close