शादी में घुसी दूल्हे की एक्स…खोले सब भयानक राज…बारातियों का क्रूर हमला…अर्धनग्न कर पीटा…
सहारनपुर में शादी का खौफनाक मोड़, दूल्हे की पूर्व प्रेमिका ने खोले डरावने राज

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र स्थित खटकाहेड़ी गांव में धूमधाम से चल रही शादी अचानक खौफनाक घटनाक्रम में बदल गई। शादी में अचानक दूल्हे सुनील की पूर्व प्रेमिका पूनम की एंट्री ने माहौल को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया।
पूनम ने दावा किया कि दूल्हे सुनील के साथ उसका सालों पुराना प्रेम-संबंध है। यह खुलासा सुनते ही बारातियों और दूल्हे पक्ष के लोग भड़क गए। दुल्हन और उसके परिवार वालों ने शादी की रस्में रोक दी।
अर्धनग्न कर पीटा गया पूर्व प्रेमिका
पूनम का आरोप है कि सुनील और बारात में शामिल लगभग 40 से 50 लोगों ने उस पर बेरहमी से हमला किया। उसे गंभीर चोटें आईं और उसे अर्धनग्न कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि यह हमला केवल मारपीट तक सीमित नहीं था, बल्कि जानलेवा भी था।
समाजसेवी पर भी हमला और लूटपाट
घटना के दौरान समाजसेवी सोनू शर्मा ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन उन पर भी हमला कर दिया गया। सोनू शर्मा ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी जेब से 16 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। पूनम ने यह भी आरोप लगाया कि सुनील ने अपने दोस्तों डॉ. अनुज, अंकित और मुकेश को फोन करके बुलाया था और वही लोग इस हमले में शामिल थे।
पुलिस में मुकदमा दर्ज
रामपुर मनिहारान थाने में पूनम की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूनम और सोनू शर्मा का मेडिकल कराया गया। शादी की रस्में फिलहाल रोक दी गई हैं।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पूरे गांव में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है और लोग चर्चा कर रहे हैं कि कैसे एक खुशहाल शादी अचानक खौफनाक हत्याकांड जैसी स्थिति में बदल गई।









