गोपालगंज: जिस लड़की से रेप मामले में आरोपी हुआ गिरफ्तार, उसी से शादी करने के लिए कोर्ट ने उसे 4 घंटे की जेल से छुट्टी (पे रोल) दी। चार घंटे के पे रोल पर दुल्हा जेल से बाहर आया और फिर शादी के बाद जेल लौट गया। जेल के अंदर से बाहर वाली शादी अब खूब चर्चा में है। दरअसल लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक को रेप के केस में गिरफ्तार किया था। 20 दिन पहले हुए गिरफ्तारी के बाद युवक को कोर्ट ने जेल भेज दिया। जेल में बंद आशिक का नाम राहुल कुमार है। वह पश्चिम चंपारण के बगहा थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा गांव का निवासी है। राहुल कुमार हाजीपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था।

राहुल कुमार हाजीपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। राहुल कप्तानगंज में एक सत्संग में परिवार के साथ गया था, जहां यूपी के कप्तानगंज की 21 वर्षीय लड़की से उसकी मुलाकात हो गई। जनवरी माह में दोनों की मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। फिर लड़का और लड़की ने गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में चोरी छिपे शादी रचा ली। पति-पत्नी की तरह दोनों गोपालगंज स्टेशन रोड पर किराए के एक मकान में रहने लगे थे। अचानक 5 मार्च को लड़की की तबीयत खराब हो गई। उसे सदर अस्पताल में प्रेमी राहुल ने भर्ती कराया, जहां पुलिस ने लड़की की शिकायत पर राहुल को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दोनों के परिवार को तब इसकी जानकारी हुई। इसके बाद लड़का-लड़की की शादी के लिए दोनों का परिवार राजी हो गया। गोपालगंज के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवार की ओर से अर्जी देकर चार दिन के लिए पेरोल मांगी गई। कोर्ट ने आरोपी राहुल कुमार को शादी के लिए 4 घंटे पेरोल दे दी।

इसके बाद जेल से निकाल कर थावे दुर्गा मंदिर में राहुल ने उसी लड़की से शादी रचा ली, जिसके रेप के आरोप में जेल में बंद है। यूपी के कप्तानगंज की लड़की और बेतिया के राहुल कुमार गोपालगंज स्टेशन रोड पर शादी की नियत से अपने दोस्त के यहां ठहरे थे। अचानक लड़की की तबीयत खराब हो गई। उसी के बयान पर राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पेरोल पर छूटकर दोनों ने थावे दुर्गा मंदिर में शादी की है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...