झारखंड: IPS पर गोली चलाने वाला खूंखार नक्सली सहदेव गंझू गिरफ्तार, और भी कई बड़ी वारदातों में था शामिल

पलामू। झारखंड के नक्सलियों से जुड़ी एक बड़ी खबर है। कुख्यात सब जोनल कमांडर सहदेव गंझू उर्फ ​​राशन उर्फ ​​रंजन जी को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सहदेव गुंझू प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी से जुड़े हैं। गिरफ्तार सब जोनल कमांडर सहदेव लातेहार के बरियातू के श्रीसमाद गांव का रहने वाला है।

सहदेव पर पलामू, लातेहार और चतरा के इलाके में 16 से अधिक नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि सहदेव इलाके में आया हुआ है, इसी सूचना के आलोक में पलामू के मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

इस छापेमारी में पुलिस ने सहदेव को गिरफ्तार कर लिया। 26 जनवरी 2021 को पलामू के तत्कालीन अभियान एसपी आईपीएस के विजयशंकर के नेतृत्व में पुलिस ने नक्सल विरोधी सर्च अभियान शुरू किया था. सर्च अभियान पर निकली पुलिस टीम पर टीएसपीसी नक्सलियों ने हमला कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी भारी फायरिंग की. फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक टीएसपीसी नक्सली को गिरफ्तार किया और एक एके-47 बरामद की थी। घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले में 13 नामजद नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. इन आरोपियों में रंजन गंझू भी शामिल था।

Related Articles