झारखंड: महाकुंभ से डूबकी लगाकर लौट रहा था खूंखार नक्सली, पुलिस ने नक्सली को पत्नी संग किया गिरफ्तार

Jharkhand: Dreaded Naxalite was returning after taking a dip from Mahakumbh, police arrested Naxalite along with his wife.

Naxali Arrest: 144 साल बाद आये कुंभ के सुखद संयोग पर हर कोई संगम में डुबकी लगाकर अपना पाप धोना चाहता है। फिर चाहे वो अपराधी ही क्यों ना हो। ये बात अलग है कि कई अपराधियों को कुंभ से पाप धोकर लौटते ही पुलिस प्रार्यश्चित करने कि लिए पकड़ ले रही है। इस बार महाकुंभ से स्नान कर लौटा नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महाकुंभ स्नान करके लौट रहे 15 लाख के इनामी प्लाटून कमांडर सह जोनल कमांडर को पुलिस ने उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक टीएसपीसी के प्लाटून कमांडर सह जोनल कमांडर का नाम आक्रमण है। चतरा पुलिस ने उसे प्रतापपुर और मनातू के रास्ते से गिरफ्तार किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तारी के वक्त उसके साथ उसकी पत्नी नीलम देवी भी थी। दोनों महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने अब तक आक्रमण और उसकी पत्नी नीलम की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के आक्रमण पर टंडवा में लेवी वसूलने समेत कई आरोप हैं। एनआईए के साथ-साथ झारखंड पुलिस को भी उसकी तलाश थी। आक्रमण ने चतरा जिले के अलावा लातेहार और पलामू में भी कई वारदात की थी।

 

उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी पत्नी नीलम देवी चतरा जिले के लावालौंग प्रखंड की प्रमुख रह चुकी है। वह एक दशक तक प्रमुख रही थी। वर्ष 2010 और वर्ष 2015 के चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद वह वर्ष 2022 तक अपने पद पर रही थी।

 

हालांकि पुलिस ने अभी तक नीलम को लेकर जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन आक्रमण के परिजनों का दावा है कि पुलिस ने टीएसपीसी के जोनल कमांडर को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया है। परिजनों ने मीडिया को फोन करके बताया है कि पुलिस ने आक्रमण, उसकी पत्नी नीलम देवी और उसके 2 ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस उनकी गिरफ्तारी के बारे में किसी को नहीं बता रही. टीएसपीसी के प्लाटून कमांडर सह जोनल कमांडर आक्रमण की मां ने आशंका जतायी है कि पुलिस उनके बेटे को मारकर उसे मुठभेड़ साबित करने की कोशिश कर सकती है।

Related Articles

close