सात समंदर पार आस्ट्रेलिया से छठ महापर्व मनाने गांव लौटे दम्पत्ति

गढ़वा। केतार प्रखंड के मुकुन्दपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह और उनकी पत्नी प्रिया सिंह सात समंदर पार आस्ट्रेलिया से छठ महापर्व करने के लिए इस वर्ष गांव आये है। अभिषेक ने बताया की वो आस्ट्रेलिया में एचसीएल कम्पनी में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया की शादी के बाद पत्नी के साथ आस्ट्रेलिया चले गये थे।

चार वर्ष बाद मन्नत पूरी होने के पश्चात छठ महापर्व करने अपने गांव मुकुंदपुर लौटें है। उन्होंने बताया की कोरोना काल में दोनों पति-पत्नी कोरोना पाज़िटिव हो गये थे।उसी स्थिति में इनकी पत्नी प्रिया सिंह ने पुत्री का जन्म दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने भगवान सूर्य से मन्नत मांगी थी की दोनों पति-पत्नी स्वस्थ्य होकर घर लौटेंगे तो छठ महापर्व नारायण वन में करेंगे। उन्होंने कहा की भगवान सूर्य की महिमा अपरंपार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close