देश की नंबर-1 EV हुई महंगी! MG Windsor EV की नई कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
449 KM रेंज, फ्यूचरिस्टिक फीचर्स और बेस्ट सेलिंग रिकॉर्ड के बावजूद MG Windsor EV के टॉप वेरिएंट की कीमत बढ़ी – जानें कितना देना होगा अब

MG Windsor EV: भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाज़ार में FY2025 के दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार MG Windsor EV अब महंगी हो गई है। कंपनी ने इसके टॉप वेरिएंट की कीमत में इज़ाफा किया है, जिससे यह कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अब अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी।
MG Windsor EV: कौन-सा वैरिएंट हुआ महंगा?
MG मोटर ने Windsor EV के टॉप वेरिएंट – Essence Pro की कीमत में ₹21,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी की है।
नई कीमत: ₹18,31,000
पहले की कीमत: ₹18,10,000 लगभग
बाकी सभी वैरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अब MG Windsor EV की शुरुआती कीमत ₹14 लाख है, जो टॉप वेरिएंट में ₹18.31 लाख तक जाती है।
MG Windsor EV: देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार क्यों?
FY2025 में 19,394 यूनिट बिक्री, सबसे ज्यादा बिकने वाली EV
मुकाबले में रही कारें:
Tata Punch EV – 17,966 यूनिट
Tata Tiago EV – 17,145 यूनिट
Tata Nexon EV – 13,978 यूनिट
MG Comet EV – 10,149 यूनिट
MG Windsor EV: टॉप फीचर्स जो बनाते हैं MG Windsor EV को खास
52.9 kWh बैटरी, रेंज: 449 KM (एक चार्ज में)
ADAS (Advanced Driver Assistance Systems)
पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल कंसोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
फैमिली फ्रेंडली MPV डिज़ाइन – बड़े परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प
किफायती प्रीमियम EV – फीचर्स के हिसाब से वैल्यू फॉर मनी
अगर आप एक रिफाइंड, सेफ और लॉन्ग रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो MG Windsor EV अभी भी एक शानदार विकल्प है। कीमत में थोड़ा इजाफा ज़रूर हुआ है, लेकिन इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस इसे अभी भी बाज़ार में सबसे बैलेंस्ड EV ऑप्शन बनाते हैं।