दारोगा ने नवजात के शव को कुत्ते का बच्चा बताकर डलवाई मिट्टी… हंगामे के बाद निकाला गया शव, तो देख लोग रह गये दंग

कौशांबी। यूपी के कौंशांबी में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आयी है। कोशांबी के सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर प्राइमरी स्कूल के पास नाले में एक नवजात बच्चे का शव मिला। सूचना पर पहुंचे दारोगा ने कार्रवाई से बचने के लिए शव को कुत्ते का बच्चा बताकर उस पर मिट्टी डालकर दबा दिया। ग्रामीणों ने सड़क किनारे हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बुलडोजर से नाले को खुलवाकर बच्चे के शव को कब्जे मे लाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
दरअसल, यह पूरा मामला सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के पास का है. यहां त्रिलोकपुर गांव के पास एक प्राइमरी स्कू ल है. शनिवार को स्कूोल की छुट्टी होने के बाद बच्चेप अपने घर को जा रहे थे, तभी बच्चोंल को दुर्गंध का एहसास हुआ। इसकी जानकारी बच्चों ने अभिभावकों को दी. लोगों ने नाले में देखा तो नवजात का शव पड़ा मिला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे हल्काा दारोगा ने नवजात के शव को कुत्तेर का मृत बच्चा बताकर मिट्टी में दफना दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। इधर हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस प्रभारी सीबी मौर्य खुद मौके पर पहुचे। उन्होने बुलडोजर की मदद से नाले का पत्थर उठा कर मिट्टी के ढेर से शव को बाहर निकाल लिया। मिट्टी के ढेर से निकाला शव नवजात शुरू था। जिसे थाना पुलिस ने अपने कब्जे मे लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. हंगामा की सूचना पर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों की मांग पर थाना प्रभारी ने मौके पर जेसीबी मंगवाकर मिट्टी के ढेर से शव बाहर निकलवाया. शव देखकर सब दंग रह गए. शव नवजात का बताया जा रहा था. पुलिस ने शव को कब्जेि में लेकर कानूनी कार्यवाही कर रही है. । थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि नवजात के शव को कब्जे में लाकर कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है। दारोगा द्वारा शव को पहचान छिपाने की कोशिश के सवाल पर उन्होंने कहा नाले में पत्थर लगा होने के कारण अंधेरा था। जिससे दारोगा को भ्रम हो गया होगा। इसके लिए सम्बन्धित को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा।









