सहायक आरक्षकों के नियमितिकरण के मुख्यमंत्री ने दिये संकेत….बोले, अभी ये तात्कालिक राहत, आने वाले समय में सेवा…

रांची। ...सहायक आरक्षकों के नियमितिकरण के राज्य सरकार ने संकेत दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायक आरक्षकों को एक साल का अवधि विस्तार देकर तत्काल राहत देने का काम किया है, लेकिन, आने वाले समय में सेवा अवधि को विस्तार देने की जरूरत नहीं पड़े, इसे लेकर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। 1 सितंबर को कैबिनेट की बैठक ने सहायक आरक्षकों की सेवा विस्तार को 1 साल के लिए बढ़ा दिया था। रविवार को सहायक आरक्षकों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

आने वाले समय में सेवा अवधि को विस्तार देने की जरूरत नहीं पड़े

राज्य की विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपको सरकार की व्यवस्था से जोड़ा गया है । आपकी बहाली सीमित समय के लिए हुई थी । आपके लिए बनी भर्ती नियमावली के अनुसार आपकी सेवा अवधि समाप्त हो रही है। ऐसे में अपने भविष्य को लेकर आपकी चिंता लाजिमी है । ऐसे में सरकार ने एक साल का अवधि विस्तार देकर आपको तत्काल राहत देने का काम किया है । लेकिन, आने वाले समय में आपकी सेवा अवधि को विस्तार देने की जरूरत नहीं पड़े । आपके लिए क्या बेहतर हो सकता है, इस दिशा में सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। मैं आशान्वित हूं कि आपका भविष्य बेहतर होगा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज सहायक पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए ये बातें कही। इस अवसर पर सहायक पुलिसकर्मियों ने राज्य सरकार द्वारा सेवा अवधि विस्तार दिए जाने के लिए गए निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हर नौजवान को रोजगार की उम्मीद होती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नौजवान को रोजगार की उम्मीद होती है। सरकार भी आपके बेहतर भविष्य को लेकर गंभीर है। आपको रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं । नौजवानों का भविष्य बेहतर हो। आने वाले दिनों में वे लगातार आगे बढ़ें। इसी सोच के साथ सरकार कार्य कर रही है। *_इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी मौजूद थे_*

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close