दुल्हन अपने ब्वायफ्रेंड संग फरार : चार दिन बाद थी शादी, लड़की शादी के लिए घर में पैसे और जेवर लेकर प्रेमी संग हो गयी रफ्फूचक्कर, FIR

बांदा। शादी के चार दिन पहले दुल्हन अपने ब्वायफ्रेंड संग रफ्फूचक्कर हो गयी। इस मामले में अब लड़की के घरवालों ने थाने में मामला दर्ज करायी है। मामला यूपी के बांदा के तिंदवारी थाना इलाके का है। लड़की अपने साथ शादी के जेवर और घर में रखे एक लाख रुपये भी साथ ले गई है। ये पैसे और जेवर उसकी शादी के लिए ही घरवालों ने रखे थे
जानकारी के मुताबिक युवती अपने बॉयफ्रेंड संग शादी करना चाहती थी। घर वाले राजी नहीं थे, इसलिए उसने शादी के पहले ऐसा कदम उठाया है। युवती की शादी 27 नवंबर को तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। कार्ड आदि भी छप रहे थे. लेकिन पड़ोस के रहने वाले एक युवक के साथ मेरी बहन भाग गई है।
पुलिस ने युवक पर धारा 366 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मोबाइल नंबर से दोनों की पतासाजी कर रही है, वहीं सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस करके जल्द बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं. बरामद होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









