WPL ऑक्शन का सबसे बड़ा झटका! इंटरनेशनल क्रिकेट की ये 5 दिग्गज… किसी ने नहीं खरीदी, जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे…

WPL 2026 Mega Auction: दुनिया की 5 सबसे बड़ी महिला खिलाड़ी अनसोल्ड… आखिर क्यों हुआ ऐसा?

वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की मेगा ऑक्शन भले ही रोमांच और बड़े दांवों से भरी रही हो, लेकिन इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज यह रहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट की कई दिग्गज खिलाड़ियों पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली तक नहीं लगाई।
277 खिलाड़ियों की इस ऑक्शन में 5 टीमों ने कुल 67 खिलाड़ियों को खरीदा—44 भारतीय और 23 विदेशी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ ऐसी खिलाड़ी अनसोल्ड रह गईं, जिनका नाम सुनकर ही विरोधी टीमों में खौफ पैदा हो जाता है।

यहां जानिए उन 5 स्टार खिलाड़ियों के बारे में, जो अपने रिकॉर्ड के बावजूद इस बार WPL में जगह नहीं बना सकीं।

 एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) — दुनिया की सबसे खतरनाक विकेटकीपर-बल्लेबाज अनसोल्ड!

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और टी20 इंटरनेशनल में 3000+ रन बना चुकी एलिसा हीली के नाम बिग बैश लीग में 5 शतक हैं।
इतने धमाकेदार रिकॉर्ड के बावजूद WPL की किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया।
यह फैसले ने फैंस तक को हैरान कर दिया।

 चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) — रन मशीन, ऑलराउंडर और फिर भी अनदेखी!

श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को दुनिया की सबसे धाकड़ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।

  • 146 T20I मैच

  • 3458 रन3 शतक

  • 63 विकेट

इतना दमदार ऑलराउंडर होना ही काफी है, लेकिन फिर भी WPL में कोई भी टीम इन्हें लेने को तैयार नहीं हुई।

 तजमीन ब्रिट्स (दक्षिण अफ्रीका) — 65 पारियों में 1719 रन… पर कोई खरीदार नहीं

दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज तजमीन ब्रिट्स का T20I औसत 32+ है और वह अब तक 14 हाफ-सेंचुरी लगा चुकी हैं।
ऐसी कंसिस्टेंट खिलाड़ी का अनसोल्ड रह जाना क्रिकेट जगत में बड़ा सवाल बना हुआ है।

 अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया) — विकेटों की मशीन, पर कोई टीम नहीं

दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनरों में शामिल अलाना किंग का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बेजोड़ है।

  • 27 T20I मैच = 27 विकेट

  • 47 ODI = 72 विकेट

  • WBBL = 128 विकेट

फिर भी किसी फ्रेंचाइजी ने इन्हें नहीं चुना—यह ऑक्शन का सबसे चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है।

 हीथर नाइट (इंग्लैंड) — तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी!

इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीथर नाइट के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000+ रन हैं और वह जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर लेती हैं।
इतने अनुभवी, भरोसेमंद और मैच-विनर खिलाड़ी का अनसोल्ड रह जाना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं।

Related Articles