लातेहार। नक्सलियों के खिलाफ जवानों का बड़ा ऑपरेशन शुरू हो गया है। बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में हलिया दिनों का ये सबसे बड़ा ऑपरेशन है। थलिया और तीसिया के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ 40 कंपनियां ऑपरेशन में जुटी हुई है । गुरुवार की रात नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस ने कई लैंडमाइंस नष्ट किए। बूढ़ा पहाड़ झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित है। इस इलाके मे 2018 के बाद यह माओवादियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है।

बूढ़ा पहाड़ पर चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों की 40 से अधिक कंपनियों को शामिल किया गया है। इनमें कोबरा, जगुआर, एसॉल्ट ग्रुप, जैप, सीआरपीएफ के जवान शामिल है। अभी तक की जो खबरें हैं उसके मुताबिक जवानों ने पूरे बूढ़ा पहाड़ को घेर लिया है। बूढ़ा पहाड़ माओवादियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना रहा है।

जानकारी मिली है कि बूढ़ा पहाड़ में 40 से 50 की संख्या में माओवादी मौजूद है, जो कैंप कर रहे हैं। इन माओवादियों में कई इनामी नक्सली भी शामिल है। 25 हजार रुपए का इनामी नक्सली सौरभ उर्फ मरकस बाबा भी बूढ़ा पहाड़ में मौजूद है। वही माओवादी कमांडर नवीन यादव, रविंद्र गुंझु, मृत्युंजय भुइया, संतु भुइया और छोटू खेरवार भी बूढ़ा पहाड़ में ही मौजूद है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...