आतंक का खुलासा : दिल्ली पुलिस ने रांची में पकड़ा ISIS से जुड़ा संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश…जानें क्या है मामला

Terrorism case exposed: Delhi Police arrested ISIS-linked terrorist Ashar Danish in Ranchi... Find out what the matter is.

Ashhar Danish Arrest: संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। बुधवार को टीम रांची पहुंची और न्यू तबारक लॉज में सीन रीक्रिएशन किया, जहां दानिश रह रहा था। गुरुवार को पुलिस टीम बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के बुंडू मुस्लिम टोला स्थित उसके घर पहुंची और वहां भी घटनाक्रम को दोहराया। इस दौरान पुलिस ने यह पता लगाने की कोशिश की कि दानिश हथियार और केमिकल कहां छुपाता था और किस तरह से सामान मंगवाता था।

जांच में सामने आया है कि अशहर दानिश पाकिस्तान आधारित पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल का सेंट्रल लीडर था। नेटवर्क में उसे ‘गजवा लीडर’ कहा जाता था और आतंकी संगठनों ने उसे ‘प्रोफेसर’ व ‘सीईओ’ जैसे कोड नेम दिए थे। जानकारी के मुताबिक, दानिश रांची में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बहाने लॉज में रहता था, ताकि उसकी गतिविधियों पर शक न हो।

गौरतलब है कि झारखंड एटीएस की मदद से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जब लॉज पर छापेमारी की थी, तो वहां से हथियारों और कई संदिग्ध केमिकल्स का जखीरा मिला था। आशंका है कि इन केमिकल्स का इस्तेमाल बम बनाने में किया जाना था।

दिल्ली पुलिस का दावा है कि अशहर दानिश इस पूरे मॉड्यूल का किंगपिन था और वह सीधे पाकिस्तानी हैंडलर्स से निर्देश ले रहा था। इस केस में अब तक दानिश सहित पांच संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसियां अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं।

Related Articles

close