औरंगाबाद: मदनपुर प्रखण्ड के सलैया थाना क्षेत्र के चनकी बिगहा और बूंदी बिगहा गांव के बीच अज्ञात वाहन से कुचलकर किशोर की मौत हो गई। मृतक पंकज कुमार (15 वर्ष) बेरी गांव निवासी स्व. महेश प्रसाद का पुत्र था। बताया जाता है कि पंकज शनिवार को अपने चार दोस्तों के साथ दो बाइक से मिर्जापुर गांव के समीप बैर खाने के लिए गया हुआ था। वापस लौटने में देर शाम हो गई। दो बाइक से तीन दोस्त आगे निकल गए जबकि पंकज एक मित्र के साथ पीछे रह गया।

पंकज का मित्र सड़क से नीचे उतरकर शौच कर रहा था वही पास में पंकज सड़क पर खड़ा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने पंकज को कुचल दिया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। स्वजन आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कालेज गया ले गए। यहां से भी चिकित्सक के द्वारा रेफर कर दिया गया।

रविवार को स्वजन पंकज को बेहतर इलाज के लिए रांची ले गए। रांची में उपचार के दौरान पंकज की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रांची रिम्स में ही होगा। पंकज की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुराहाल है। स्वजन चित्कार मार रो रहे हैं। बेरी गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण स्वजनों को ढाढस बंधा रहे हैं।

रिपोर्ट प्रमोद कुमार सिंह

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...