पटना। बिहार में बंपर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मिडिल स्कूल टीचर के लिए 31 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी है। राज्य के भीतर मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8) के नवसृजित पदों को शिक्षा विभाग ने जिलों को आवंटित कर दिया है। विभाग के मुताबिक राज्य के गया जिले में कक्षा छह से आठ तक के शिक्षकों के सर्वाधिक 1,552 पद हैं। मुजफ्फरपुर जिले को 1,534 पद मिले हैं। पूर्वी चंपारण को 1,464 पद मिले हैं। पटना में 1,269 पद हैं। सारण में 1,166, औरंगाबाद में 1,123, मधुबनी में 1,111, समस्तीपुर में 1,094 और वैशाली में 1,064 पद हैं।

बाकी जिलों पर गौर करें, तो अररिया में 695, अरवल में 229, बांका में 935, बेगूसराय में 824, भागलपुर में 977, भोजपुर में 893, बक्सर में 516, दरभंगा में 995, गोपालगंज में 752,जमुई में 932, जहानाबाद में 388, कैमूर में 652, कटिहार में 794, खगड़िया में 566 पद हैं। इसी तरह किशनगंज में 655, लखीसराय में 322, मधेपुरा में 809, मुंगेर में 518, नालंदा में 914, नवादा में 768, पूर्णिया में 931, रोहतास में 884, सहरसा में 564, शेखपुरा में 259, शिवहर में 206, सीतामढ़ी में 986, सिवान में 956, सुपौल में 687 एवं पश्चिम चंपारण में 998 पद हैं।

जानकारी के मुताबिक पहली से पांचवीं कक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति की भांति ही कक्षा छह से आठ के शिक्षकों की नियुक्ति में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।कक्षा छह से आठ के शिक्षकों की नियुक्ति पहली बार बिहार लोक सेवा आयोग की लिखित परीक्षा के आधार पर होगी।यह नियुक्ति पहली बार होगी, इसलिए आरक्षण बिंदु एक से प्रारंभ होगा। जिलों को आदर्श रोस्टर बिंदु की प्रति भी भेजी गयी है।

जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को यह निर्देश भी दिया गया है कि विद्यालयों में पदों का वितरण आवश्यकता आधारित हो एवं प्रत्येक मध्य विद्यालय में कम से कम गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विषय के एक-एक शिक्षक अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो सकें।

दूसरे चरण में प्लस टू स्कूलों (कक्षा 9वीं से 12 वीं तक) के लिए कुल 37,710 पदों पर बहाली की जाएगी। जिसमें कक्षा नौ से 10 वीं तक के स्कूलों में कुल रिक्त 18,880 रिक्त पदों में 36 फीसदी से अधिक पद केवल अंग्रेजी और हिंदी के हैं। वहीं कक्षा 11 से 12 वीं में कुल रिक्त 18830 पदों में से 54 फीसदी पद केवल अंग्रेजी ,रसायन शास्त्र ,भौतिक शास्त्र और एनआरबी के हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...