शिक्षक भर्ती बिग अपडेट: मार्च में जारी होगा शिक्षक भर्ती विज्ञापन. सितंबर में होगी परीक्षा, नवंबर तक जारी होगा रिजल्ट
Teacher Recruitment Big Update: The teacher recruitment advertisement will be released in March. The exam will be held in September, and the results will be released by November.

शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट सामने आयी है। आयोग ने मार्च में होली के बाद विज्ञापन जारी करने और सितंबर में परीक्षा कराने का संकेत दिया है। करीब 46 हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। हालांकि पिछली बार हुई शिक्षक भर्ती से इस बात की भर्ती थोड़ी अलग रहेगी। आरक्षण से लेकर पद चयन तक की पक्रिया बदलेगी।
Teacher Vacancy News : शिक्षक भर्ती से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आयी है। भर्ती के संबंध में हुई बैठक में नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। जानकारी के मुताबिक 46000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तिथि निर्धारण समिति की बैठक में चौथे चरण (BPSC TRE 4) की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा, यानी टीआरई-4, पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में आयोग के अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार समेत सभी सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के बाद आयोग की ओर से संकेत दिया गया कि बहुप्रतीक्षित शिक्षक बहाली प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी। लंबे समय से भर्ती विज्ञापन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आयोग का यह रुख राहत भरा माना जा रहा है।
होली के बाद जारी होगा विज्ञापन
आयोग ने तय किया है कि टीआरई-4 का आधिकारिक नोटिफिकेशन मार्च महीने में होली के बाद जारी किया जाएगा। इसके पीछे आयोग का उद्देश्य अभ्यर्थियों को पर्याप्त तैयारी समय देना बताया जा रहा है।नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो लगभग एक महीने तक चलने की संभावना है।
आयोग का जोर पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाए रखने पर है, ताकि किसी प्रकार की प्रशासनिक जटिलता से बचा जा सके।
परीक्षा के लिए चुना गया सितंबर महीना
परीक्षा तिथि को लेकर बैठक में मौसम संबंधी परिस्थितियों पर विशेष विचार किया गया। आयोग ने माना कि जून-जुलाई के दौरान बाढ़ जैसी समस्याएं परीक्षार्थियों के लिए परेशानी पैदा कर सकती हैं। इसी वजह से टीआरई-4 परीक्षा का आयोजन सितंबर में करने का निर्णय लिया गया। आयोग का तर्क है कि सितंबर में मौसम सामान्य रहता है और परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना अपेक्षाकृत आसान होता है।
नवंबर तक परिणाम प्रकाशित करने का लक्ष्य
आयोग ने यह भी संकेत दिया है कि परीक्षा के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज गति से पूरा किया जाएगा। लक्ष्य रखा गया है कि नवंबर महीने तक परिणाम घोषित कर दिए जाएं।हालांकि अंतिम कैलेंडर और विस्तृत शेड्यूल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
लगभग 46 हजार पदों पर भर्ती
टीआरई-4 के तहत करीब 46,000 पदों पर नियुक्ति प्रस्तावित है। फिलहाल विषयवार और श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। आयोग ने कहा है कि विज्ञापन जारी होने के साथ ही यह जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।









