गया: अवैध खनन के मामले में शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला गया के रामपुर थाने की है। शिक्षक का नाम राकेश कुमार है। एक अन्य मामले में जेल में गिरफ्तार राकेश के जेल से छूटते ही अवैध खनन के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का रहने वाला राकेश कुमार है। राकेश पेशे से बेलागंज स्थित प्राथमिक विद्यालय धर्मागतपूर में सरकारी शिक्षक है।

राकेश कुमार के विरुद्ध बेलागंज थाने में अब तक 13 मामले दर्ज हैं। यह सभी मामले अवैध उत्खनन से ही संबंधित हैं। इसकी गिरफ्तारी सेंट्रल जेल से छूटते ही कर ली गई है। पेशे से यह सरकारी शिक्षक है और इसी का सहारा लेकर अवैध बालू का काम किया करता है।इसकी गिरफ्तारी हाल के दिनों में खिजरसराय थाने की पुलिस ने अवैध खनन के मामले में की थी, लेकिन इसे जमानत मिल गई।

इसी बीच गया सेंट्रल जेल से बाहर निकलते ही रामपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राकेश कुमार पर बेलागंज थाने में 13 मामलों में दर्ज एक अवैध उत्खनन 710/23 बेलागंज थाना कांड संख्या मामले में नामजद था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी कर रामपुर थाने में लाया गया और वहां से बेलागंज थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद पुलिस टीम इसे न्याय हिरासत में गया सेंट्रल जेल भेज दिया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...