मौत का टैंकर! कुछ सेकंड पहले लोग पार कर रहे थे सड़क… फिर डिवाइडर फांदकर दुकान में घुसा बेकाबू वाहन, CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर

मौत का टैंकर! कुछ सेकंड पहले लोग पार कर रहे थे सड़क… फिर डिवाइडर फांदकर दुकान में घुसा बेकाबू वाहन, CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर
हल्दिया: पश्चिम बंगाल के हल्दिया से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों की सांसें थम जा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फुटेज में एक तेज रफ्तार टैंकर अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर फांदता है, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ता है और सड़क किनारे मौजूद दुकानों में जा घुसता है। पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
बताया जा रहा है कि यह घटना पश्चिम बंगाल के हल्दिया इलाके की है। वीडियो में साफ दिखता है कि हादसे से कुछ ही सेकंड पहले कुछ पैदल यात्री सड़क पार कर रहे थे। माहौल बिल्कुल सामान्य था, लेकिन अगले ही पल तेज रफ्तार टैंकर ने पूरे इलाके को दहशत में बदल दिया।
कैसे बेकाबू हुआ टैंकर?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर तीन बैरिकेड लगाए गए थे। टैंकर चालक ने पहले बैरिकेड को पार किया, लेकिन रफ्तार कम नहीं की। अचानक दाईं ओर मोड़ लेने की कोशिश में वाहन का संतुलन बिगड़ गया। भारी रफ्तार और असंतुलन के चलते टैंकर सीधे डिवाइडर से टकराया और उसे पार करते हुए दुकानों में जा घुसा।
📍Haldia, West Bengal: A tanker reportedly went out of control near a barricade, climbed the divider, hit a traffic signal and rammed into a roadside shop. CCTV shows pedestrians crossing seconds before chaos erupted; panic followed as the vehicle ploughed ahead. pic.twitter.com/ssSF165K2e
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) February 24, 2026
सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आता है कि टैंकर ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ता हुआ आगे बढ़ता है और सामने की संरचनाओं को चकनाचूर कर देता है। कुछ सेकंड की यह घटना इलाके में अफरा-तफरी मचा देती है।
“अगर उस वक्त भीड़ होती तो…”
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय सड़क पर भीड़ कम थी, वरना जानमाल का नुकसान कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता था। दुकानों को भारी क्षति पहुंची है, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा जनहानि की खबर फिलहाल सामने नहीं आई है।
उठे बड़े सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूजर्स का कहना है कि भारी वाहनों के मामलों में अक्सर ओवरलोडिंग, खराब मेंटेनेंस, तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही जैसे कारण सामने आते हैं।
क्या सड़क सुरक्षा नियमों का सही तरीके से पालन हो रहा है?
क्या भारी वाहनों की नियमित जांच पर्याप्त है?
इन सवालों के जवाब अब प्रशासन को देने होंगे।
फिलहाल, यह खौफनाक वीडियो लोगों को यह याद दिला रहा है कि सड़क पर एक छोटी सी चूक भी किस तरह पल भर में जिंदगी को बदल सकती है।








